फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में डेविस कप के मैच को लेकर बोले बोपन्ना, सुरक्षा को लेकर चिंता की कोई बात नहीं

Tue, 16 Jul 2019 04:54 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना सदाबहार लिएंडर पेस के साथ अपने रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं। भारत को 14-15 सितंबर को इस्लामाबाद में डेविस कप एशिया-ओसियाना ग्रुप ए मुकाबला खेलना है। लेकिन गेंद फिलहाल भारत सरकार के कोर्ट में है। इससे पहले भारतीय डेविस कप टीम 1964 में लाहौर में खेलने गई थी। 

विज्ञापन


बोपन्ना ने कहा कि मैं इस मुकाबले को लेकर उत्सुक हूं। मैंने अहसान कुरैशी से बात की है जो मेरा काफी अच्छा मित्र है। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक है। मैं पहले भी वहां गया हूं और उनकी मेहमाननवाजी काफी अच्छी है। इसलिए कोई चिंता नहीं है। कुरैशी, बोपन्ना के युगल जोड़ीदार रह चुके हैं। दिग्गज युगल खिलाड़ी लिएंडर पेस भी इस मुकाबले में खेलने को लेकर उत्सुक हैं लेकिन बोपन्ना ने कहा कि टीम चुनना उनका काम नहीं है। 

टीम में कौन खेलेगा यह फैसला मुझे नहीं, कप्तान (महेश भूपति) को करना है। मुझे तो यह भी नहीं पता कि मुझे टीम में चुना जाएगा या नहीं। जहां तक भारत के किसी भी खिलाड़ी के ग्रैंड स्लैम में एकल में अब तक खिताब न जीतने की बात है तो इसका यह है कि हमारे पास इसके लिए एक-दूसरे को चुनौती देने वाले खिलाड़ी ही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें