फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीपी फाइनल्स में नोवाक जोकोविच की दूसरी जीत, फेडरर ने जिंदा रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें

Wed, 14 Nov 2018 11:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
federer and djokovic
विज्ञापन

विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ग्रुप मुकाबले में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर एटीपी फाइनल्स में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए 76 मिनट के इस मुकाबले में सर्बियाई स्टार ने 21 वर्षीय युवा शटरल को 6-4, 6-1 से मात दी।

विज्ञापन


एलेक्जेंडर ने जोकोविच के खिलाफ पहले सेट में शानदार खेल जरूर दिखाया, लेकिन दूसरे सेट में जोकोविच बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने दोनों ही सेट में बाजी मारते हुए जर्मनी खिलाड़ी को शिकस्त दी। इससे पहले जोकोविच ने एटीपी फाइनल्स के अपने पहले मुकाबले में मंगलवार को मेंस सिंगल्स में विश्व रैंकिंग में 10वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी जॉन इस्नर को सीधे सेटों में 6-4 6-3 से मात देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की थी।

वहीं, छह बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने एटीपी फाइनल्स के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रिया को डोमिनिक थिएम को आसानी से 6-2, 6-3 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखीं है। पहले दौर के निशिकोरी से हारने वाले फेडरर का सामना अब बृहस्पतिवार को केविन एंडरसन से होगा। 
विज्ञापन


वहीं मेंस डबल में भी दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में जे सॉक और एम ब्रायन की जोड़ी ने एम पाविक और ओ मारच की जोड़ी को 6-4, 7(7)-6(4) से हराया। जबकि दूसरे मुकाबले में पीएच हर्बर्ट और एम महुत की जोड़ी ने एम मेलो और एल कुबोट की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें