फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट: नडाल की आसान जीत से वापसी, पाब्लो एंडुजार को दी मात

Wed, 26 Feb 2020 06:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नडाल - फोटो : social media
विज्ञापन
राफेल नडाल ने मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पाब्लो एंडुजार पर सीधे सेटों में जीत दर्ज करके कोर्ट पर शानदार वापसी की। इसके साथ ही उन्होंने विश्व में नंबर एक रैकिंग फिर से हासिल करने की अपनी मुहिम की सकारात्मक शुरुआत भी की।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में डोमिनिक थीम से हारने के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेल रहे 33 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी ने हमवतन एंडुजार पर एक घंटे 30 मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की।

नडाल दूसरे दौर में सर्बिया के मियोमीर केसमानोविच से भिड़ेंगे। नडाल अगर मैक्सिको ओपन में खिताब जीतने में सफल रहते हैं और नोवाक जोकोविच दुबई ओपन के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचते हैं तो फिर स्पेनिश खिलाड़ी फिर से नंबर एक रैंकिंग हासिल कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें