फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाऊ महिला खिलाड़ियों में शारापोवा सबसे आगे

Wed, 07 Aug 2013 04:04 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीटों में टेनिस खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ है। हालांकि कमाई के मामले में कई खेलों में महिला खिलाड़ी पुरुष खिलाड़ियों की तुलना में काफी पीछे हैं।
विज्ञापन


रूस की टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। फोर्ब्स डॉट कॉम पर जारी इस लिस्ट में शारापोवा ने जून 2012 से जून 2013 में 29 मिलियन डॉलर (लगभग 1 अरब, 76 करोड़ रुपए) की कमाई की। वह लगातार नौंवें साल शीर्ष पायदान पर बनी हुई हैं।

सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष चार पायदान पर टेनिस खिलाड़ियों का ही दबदबा है। शारापोवा के बाद दुनिया में नंबर वन अमेरिका की सेरेना विलियम्स (लगभग 1 अरब, 25 करोड़ रुपए), चीन की ली ना (लगभग 1 अरब, 11 करोड़ रुपए) और बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका (लगभग 95 करोड़ रुपए) का नंबर है।
विज्ञापन


शीर्ष 10 खिलाड़ियों में डेनमार्क की कैरोलिन वोजिंस्की (लगभग 82 करोड़ रुपए) सातवें, पोलैंड की एगिंस्का रदावंस्का (लगभग 45 करोड़ रुपए) आठवें और सर्बिया की अना इवानोविक (लगभग 42 करोड़ रुपए) नौंवें पायदान पर हैं।

टेनिस खिलाड़ियों के अलावा पांचवें पायदान पर अमेरिका की ऑटो रेसिंग ड्राइवर डैनिका पैट्रिक (लगभग 4 अरब, 75 करोड़ रुपए) हैं। कोरियाई स्केटर कीम युना (लगभग 85 करोड़ रुपए) छठें नंबर पर हैं। जबकि 10वें स्थान पर अमेरिकन गोल्फर पाउला क्रेमर (लगभग 35 करोड़ रुपए) हैं।

इस सूची में पुरुष और महिला खिलाड़ियों की कमाई का अंतर भी दिखता है। उदाहरण के तौर पर देखें तो दुनिया के नंबर वन गोल्फर टाइगर वुड्स धरती पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


टाइगर की पिछले साल जून से लेकर इस साल तक कमाई 78 मिलियन डॉलर (लगभग 4 अरब, 75 करोड़ रुपए) है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें