फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेमलिन कप : कोंटावित ने फाइनल में अलेक्जेंद्रोवा को दी मात, दो महीने में अपना जीता तीसरा खिताब

Mon, 25 Oct 2021 06:42 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मास्को।

सार

एनेट से अधिक खिताब इस सत्र में सिर्फ दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी (5) ने ही जीते हैं। एनेट के अलावा बारबोरा ने भी तीन ट्रॉफियां जीती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की बीसवें नंबर की टेनिस खिलाड़ी इस्टोनिया की एनेट कोंटावित ने दो महीने में अपना तीसरा और कॅरिअर का चौथा खिताब जीता। एनेट ने क्रेमलिन कप के फाइनल में एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रूस की एकाटेरिना अलेक्जेंद्रोवा को एक घंटे 22 मिनट में 4-6, 6-4, 7-5 से पराजित किया। एनेट की यह लगातार दसवीं जबकि पिछले 23 मैचों में 21वीं जीत है।

विज्ञापन


एनेट से अधिक खिताब इस सत्र में सिर्फ दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी (5) ने ही जीते हैं। एनेट के अलावा बारबोरा ने भी तीन ट्रॉफियां जीती हैं। एनेट का यह सत्र का पांचवां फाइनल था। इस खिताब के साथ एनेट ने साल के अंतिम टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स के क्वालिफाई करने की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। 

डब्ल्यूटीए फाइनल्स में नहीं खेलेंगी बार्टी 
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एशले बार्टी कोविड-19 से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों के कारण सत्र के आखिरी टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स में अपने खिताब का बचाव करने नहीं उतरेंगी। उन्होंने कहा,‘मैं सभी को सूचित करना चाहती हूं कि मैं 2021 में आगे किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लूंगी। इसमें मेक्सिको में होने वाला डब्ल्यूटीए फाइनल्स भी शामिल है। यह मुश्किल फैसला था लेकिन मुझे अपने शरीर और 2021 के सत्र से उबरने को प्राथमिकता देने की जरूरत है।’
विज्ञापन


बार्टी ने सितंबर में यूएस ओपन के बाद किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान जनवरी में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के लिए एक और प्रयास करने पर लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें