फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन केनिन लियोन सेमीफाइनल में, फ्रांस की ओसियानी डोडिन को हराया

Sat, 07 Mar 2020 01:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोफिया केनिन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

सोफिया केनिन ने फ्रांस की ओसियानी डोडिन को हराकर डब्ल्यूटीए लियोन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। केनिन पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के बााद पहली बार किसी टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंची है। अमेरिका की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने विश्व की 130वें नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ दूसरा सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए 6-1, 6-7 (5/7), 6-2 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


सेमीफाइनल में विश्व में पांचवें नंबर की खिलाड़ी का सामना एलिसन वान उइतवान्स्क से होगा, जिन्होंने एक अन्य मैच में फ्रांस की तीसरी वरीयता प्राप्त कारोलिन गर्सिया को 6-2, 6-2 से पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल रूस की दारिया कासातकिना और जर्मनी की अन्ना लेना फ्रीडसम के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें