फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोफिया केनिन क्वार्टरफाइनल में, अब डोडिन से होगा सामना  

Fri, 06 Mar 2020 09:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोफिया केनिन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन सोफिया केनिन, दारिया कास्तकिना और अन्ना लेना फ्रीडसम ने लियोन डब्ल्यूटीए टेनिस ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। अमेरिकी खिलाड़ी सोफिया ने दुनिया की 174वें नंबर की खिलाड़ी जैकलिन क्रिस्टीयन को कड़े मुकाबले में 6-7 (5/7), 7-5, 6-4 से पराजित किया। 

विज्ञापन


पांचवीं रैंकिंग की अमेरिकी खिलाड़ी एक समय हार के कगार पर थी। तब रोमानियाई खिलड़ी क्रिस्टीयन ने 5-4 की बढ़त हासिल कर रखी थी और उनके पास एक मैच प्वाइंट भी था। सोफिया ने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़ी और मैच को तीसरे सेट तक खींचा। 

सोफिया का सामना अब फ्रांस की ओसियानी डोडिन से होगा जिन्हें स्विट्जरलैंड की जिल टीचमैन के खिलाफ वॉकओवर मिला। दूसरी वरीयता प्राप्त क्रिस्टीना म्लादेनोविच को फ्रीडसम के हाथों 3-6,3-6 से हार मिली। दारिया ने इरिना बारा को 6-3,6-2 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें