फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanghai Masters: शंघाई मास्टर्स का खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने सिनर, फाइनल में जोकोविच को दी मात

Sun, 13 Oct 2024 07:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शंघाई

सार

23 वर्षीय सिनर यह खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने। सिनर ने यह मुकाबला 7-6 (7-4), 6-3 से जीता। यह सिनर का चौथा एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब है।
विज्ञापन
जानिक सिनर - फोटो : ATP Tour
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। सिनर ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच को सीधे सेटों में हराया। 23 वर्षीय सिनर यह खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने। सिनर ने यह मुकाबला 7-6 (7-4), 6-3 से जीता। यह सिनर का चौथा एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब है। 
विज्ञापन

टूर स्तर पर 100वां खिताब जीतने का इंतजार बढ़ा 
इटली के इस खिलाड़ी ने आठ ऐस और 22 विनर लगाए। जोकोविच ने चार ऐस और 12 विनर लगाए, जबकि सिनर ने एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं किया। जोकोविच टूर स्तर के अपने 100वें खिताब की कोशिश में जुटे थे। जिमी कोनोर्स और रोजर फेडरर ही पुरुष टेनिस में शतक के खिताबी आंकड़े को पार कर पाए हैं। कोनोर्स ने 109 जबकि फेडरर ने 103 टूर स्तर के खिताब जीते हैं। 

सिनर ने मैच के बाद कहा, यह बहुत कठिन मैच था, जाहिर है, नोवाक के खिलाफ खेलना हमारे लिए सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है। जिस तरह से मैंने स्थिति को संभाला उससे मैं बहुत खुश हूं। वह पहले सेट में शानदार सर्विस कर रहा था, मुझे उसे तोड़ने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। मैंने वास्तव में अच्छा टाई-ब्रेक खेला जिससे मुझे दूसरे सेट में अच्छी शुरुआत करने का आत्मविश्वास मिला। 

विज्ञापन

सिनर ने रोका जोकोविच का विजय रथ 
सिनर ने सेमीफाइनल में टोमस मैकाक को हराकर नंबर एक रैंकिंग सुनिश्चित कर ली थी। जोकोविच का शंघाई मास्टर्स के फाइनल में 4-0 का रिकॉर्ड था, लेकिन सिनर ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस टूर्नामेंट में जोकोविच का विजय रथ रोका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें