फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई ओपनः अजारेंका चोटिल, क्वितोवा दूसरे दौर में

Wed, 20 Feb 2013 12:31 PM IST
दुबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्टोरिया अजारेंका के चोटिल हो जाने से ग्रैंड स्लैम विजेता समांथा स्टोसर तथा पेत्रा क्वितोवा दुबई चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिला़ड़ी कैरोलीन वोजनियाकी भी शीर्ष खिलाड़ियों के हारने के बाद अगले राऊंड में पहुंचने में कामयाब रही हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन अजारेंका ने कहा, 'मैं पिछले पांच दिनों से काफी टेनिस खेल रही हूं तो एक नए टूर्नामेंट को खेल पाना मेरे लिए मुश्किल होता जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई की सातवीं वरीय स्टोसर ने रूस की एकातेरीना मकारोबा को 6-3, 6-1 से मात दी। इसके बाद स्टोसर ने अपनी प्रतिद्वंदी के ऊपर लगातार बढ़त हासिल करते हुए 11 में से 10 मैचों में फतह हासिल की।

चेक गणराज्य की क्वितोवा ने भी स्टोसर का अनुसरण करते हुए डेनियेला हेननुचोवा को 6-2, 6-1 से मात दी। उनहोंने साल 2011 के विम्बलडन में जीत हासिल की थी लेकिन जनवरी में हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे राऊण्ड में बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें