फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई ओपनः इवानोविच ने पावल्यूचेनकोवा को हराया

Tue, 19 Feb 2013 03:09 PM IST
दुबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई टेनिस चैंपियनशिप के पहले राउण्ड में अना इवानोविच ने अनास्तासिया पावल्यूयेनकोवा को 6-3, 7-6 से मात दी। पूर्व नंबर वन खिलाड़ी अना इवानोविच ने कमजोर शुरुआत की लेकिन उन्होंने आखिरकार 7-5 से पावल्यूचेनकोवा को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


फ्रेंच ओपन की पूर्व विजेजा इवानोविच 2008 के बाद से खराब दौर से गुजर रही हैं। फिलहाल वह 13वें नंबर की खिलाड़ी हैं।

जीत के साथ दुबई ओपन की शुरुआत के बाद इवानोविच ने कहा, 'आप जान लीजिये कि मैं सबकुछ करके शीर्ष 10 में जगह बनाना चाहती हूं। मुझे लगता है कि मैं ठीक खेल लेती हूं लेकिन बहुत बार शीर्ष खिलाड़ियों को ठीक से टक्कर नहीं दे पाती हूं।'

उन्होंने मैच के बारे में कहा, 'मैं कई सप्ताह से संघर्ष कर रही हूं। मुझे बॉल को हिट करने में थोड़ी घबराहट हो रही थी लेकिन दो सेटों में जीत मिलने से मुझे खुशी हुई। अब मैं खुद को अगले मैच के लिये तैयार कर सकती हूं।
विज्ञापन


अमेरिकी युवा टेनिस खिलाडी एलोएन स्टीफेंस हालांकि खाड़ी देशों के अपने पहले दौरे में तीनों सेटों में हार गई। स्टीफेंस को रोमानिया की सोराना क्रिस्टिया ने 5-7, 6-3, 6-2 से मात दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें