फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन में स्टार खिलाड़ियों ने पूरी की पहली बाधाएं

Tue, 26 May 2015 03:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के दूसरे दिन पुरुषों में स्पेन के टॉमी रोब्रेडो, फ्रांस के गिलेस सिमोन, ऑस्ट्रेलिया के बर्नाड टोमिक, स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को, चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिच ने अपने-अपने पहले राउंड पार कर लिए है।
विज्ञापन


जबकि महिलाओं में रूस की मारिया शारापोवा, बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका, ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसर, उक्रेन की एलिना सवितोलिना, जर्मनी की साबिना लिसिस्की, फ्रांस की एलिजे कोर्नेट, स्पेन की कार्ला सुआरेज नावारो और जर्मनी की एंजेलिके क्रेबर भी पहली बाधा पार करने में सफल रहे।

वहीं, स्पेन के फेलिसिआनो लोपेज को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। 11वें सीड लोपेज को 74वें वरीय रूस के तेमुराज गाबाश्विली ने 6-3, 7-6, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन


चौथे सीड बर्डिच ने जापान के क्वालीफायर योशिहितो निशिओका को 6-0, 7-5, 6-3 से हराया। 18वें सीड रोब्रेडो ने कजाखस्तान के एंड्री गोलुबेव को 3-6, 6-1, 7-5, 6-3 से हराया। महिलाओं के सिंगल्स में दूसरी सीड शारापोवा ने इस्तोनिया की कई कानेपी को 6-2, 6-4 से हराया।

जबकि 27वीं सीड अजारेंका ने स्पेन की मारिया तेरेसा तोरो को 6-2, 6-1 से हराया। 26वीं सीड स्टोसर ने अमेरिका की मैडिसन ब्रेंगल को 6-1, 6-3 से हराया। 19वीं सीड सवितोलिना ने बेल्जियम की यानिना विकमेयर को शिकस्त दी।

20वीं सीड लिसिस्की ने मोनिका पुइग को 6-3, 6-2 से हराया। वहीं जर्मनी की एनिका बेक ने 14वीं सीड पोलैंड की अग्निस्जका रद्वांस्का को 6-2, 3-6, 6-1 से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन


29वीं सीड एलिजे कोर्नेट ने इटली की रोबर्टा विंसी को 4-6, 6-4, 6-1 से बाहर का रास्ता दिखाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें