फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: 27 सितंबर से होगी फ्रेंच ओपन की शुरुआत, दर्शकों को प्रवेश की अनुमति 

Tue, 08 Sep 2020 07:29 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन - फोटो : SELF
विज्ञापन

फ्रांस में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद इस महीने फ्रेंच ओपन में दर्शकों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। आयोजकों ने क्लेकोर्ट के इस एकमात्र ग्रैंडस्लैम के स्वास्थ्य प्रोटोकॉल सोमवार को जारी किए। यह टूर्नामेंट मई में खेला जाता है लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित होने के बाद अब 27 सितंबर से खेला जायेगा।

विज्ञापन


फ्रेंच टेनिस महासंघ के अध्यक्ष बर्नार्ड जियूडिसेल्ली ने कहा, ‘यह टेनिस की बहाली के बाद पहला टूर्नामेंट होगा जिसमें दर्शक मौजूद होंगे।’ महासंघ स्टेडियम की क्षमता के 50 से 60 प्रतिशत यानी प्रतिदिन करीब 20000 प्रशंसकों की अगवानी करना चाहता है।

रोलां गैरो को तीन जोन में बांटा जायेगा और दर्शक भी उस हिसाब से विभाजित रहेंगे। आयोजकों ने कहा कि सभी खिलाड़ियों की कोरोना जांच कराई जाएगी और निगेटिव पाए जाने पर ही वे खेल सकेंगे। उनकी 72 घंटे के भीतर दोबारा जांच होगी और हर पांच दिन में जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें