फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोवाक जोकोविच ने गुस्से में मारी लाइन जज को गेंद, यूएस ओपन से किए गए बाहर

Mon, 07 Sep 2020 08:37 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : Twitter
विज्ञापन

दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच अजीबोगरीब तरीके से यूएस ओपन से बाहर हो गए हैं। दरअसल, उन्होंने टेनिस बॉल को लाइन पर खड़े जज के जबड़े पर मार दिया जिसकी वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन






हालांकि उन्होंने जज को जानबूझकर चोट नहीं पहुंचाई थी। गेंद से चोट लगने के बाद जज कुछ देर के लिए गिर पड़े थे। जोकोविच पाब्लो करेनो बुस्टा के खिलाफ मुकाबला कर रहे थे तभी ये वाकया हुआ।
 

इस वाकये के बाद जोकोविच मैच के बाद होने वाले कार्यक्रम में भी नहीं आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना के लिए खेद जताया। उन्होंने कहा, इस पूरे वाकये से मैं बेहद दुखी हूं। मैंने लाइन जज के बारे में जानकारी ली और राहत की बात है कि वह पूरी तरह ठीक हैं। मैं माफी चाहता हूं कि मेरी वजह से उन्हें दिक्कत हुई। ये अनजाने में हुआ। गलत हुआ। 
विज्ञापन

 

मैं उनका नाम नहीं बता रहा हूं ताकि उनकी निजता बनी रहे। जहां तक मुझे अयोग्य घोषित करने की बात है तो मैं निराश होने के साथ ही दोबारा अपने काम पर लग जाऊंगाा और एक बेहतर इनसान बनने और अपने विकास के लिए इस वाकये को याद रखूंगा।

आगे नोवाक जोकोविच ने कहा कि मैं यूएस ओपन टूर्नामेंट और इससे जुड़े सभी लोगों से अपने किए पर माफी मांगता हूं। मैं अपने परिवार और समर्थकों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा चट्टान की तरह समर्थन किया है। धन्यवाद और मैं माफी चाहता हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें