फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फ्रेंच ओपन जीतने के बाद जोकोविच ने नन्हें फैन को दिया रैकेट, ऐसा था मासूम का रिएक्शन

Mon, 14 Jun 2021 04:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2021 का खिताब जीतने के बाद  विनिंग रैकेट अपने एक प्रशंसक को दे दिया। फाइनल मुकाबले में जोकोविच ने ग्रीक के स्टेफानोस सितसिपास को शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 जून को फ्रेंच ओपन 2021 पुरुष सिंगल्स का खिताबी मुकाबला विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच और पांचवे वरीयता प्राप्त ग्रीक के स्टेफानोस सितसिपास के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। सितसिपास ने शुरुआत के दो सेट जीतकर सनसनी फैला दी। सबके जेहन में यही सवाल था कि सितसिपास फाइनल मुकाबले में जोकोविच को आसानी से हरा देंगे। लेकिन इसके बाद सर्बियाई स्टार ने मैच में वापसी की और लगातार 3 सेट जीतकर सितसिपास की उम्मीदों पर पानी फेर दिया सांसे थाम देने वाले इस मैराथन मुकाबले में उन्होंने स्टेफानोस सितसिपास को 6-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों के बीच ये मुकाबला 4 घंटे से अधिक देर तक चला। जोकोविच अपना 19 ग्रैंड स्लैम जीतने में सफल रहे। वह राफेल नडाल और रोजर फेडरर के जीते गए 20-20 ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड से सिर्फ एक कदम पीछे हैं। बीते 52 साल में वह टेनिस के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने सभी ग्रैंड स्लैम कम से कम 2 बार जीते हैं। वहीं मैच के बाद जोकोविच ने जो किया उसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। 
 
जोकोविच जब फाइनल मुकाबला खेल रहे थे तो उनको चीयर करने वाले हजारों लोगों में से एक नन्हा बालक भी था। वह भी जोकोविच का समर्थन कर रहा था। मैच के बाद जोकोविच उस बच्चे के पास गए और उसे अपना विनिंग रैकेट दे दिया। रैकेट पाने के बाद वह दंग रह गया और खुशी के मारे झूम उठा। उसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। 
विज्ञापन


मैच के बाद जोकोविच ने कहा, ये बच्चा पूरे मुकाबले के दौरान मेरे साथ था खासकर उस समय भी जब में 2 सेट से पीछे था। वह मेरा उत्साह बढ़ा रहा था। उन्होंने आगे कहा, वह मुझे रणनीति बता रहा था, वह ऐसा था। अपनी सर्विस पकड़ो, पहली गेंद आसानी से करो, उसके बैकहैंड पर जाओ। वह मुझे सचमुच कोचिंग दे रहा था। मैंने पाया वह बच्चा बहुत भोला और अच्छा है। इसलिए मैंने महसूस किया कि सबसे अच्छे व्यक्ति को अपना रैकेट दूं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें