दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अपने कैरियर का पहला फ्रेंच ओपन खिताब पाने के अभियान की संघर्षपूर्ण शुरुआत करते हुए दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया।
चौथी सीड स्पेन के डेविड फेरर, छठी सर्बिया के जानको टिप्सारेविच और 10 वीं सीड कोएशिया के मारिन सिलिच तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। महिलाओं में चौथी सीड पोलैंड की एग्निएस्का रद्वांस्का और आठवीं सीड जर्मनी की एंजेलिक केर्बर भी तीसरे दौर में पहुंच गईं जबकि तीसरी सीड बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने दूसरे दौर में स्थान बना लिया।
टॉप सीड और पिछले साल उपविजेता रहे सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने बेल्जियम के डेविड गोफिन को मात देकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। जाकोविच का अगले राउंड में अर्जेटीना के गुइदो पेला से मुकाबला होगा।
पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबलों में फेरर ने स्पेन के अल्बर्ट मोंटानेस को सीधे सेटों में, छठी सीड विल्फ्रेड सोंगा ने जे निएमिन को तथा मारियन सिलिच निक किर्गियोस को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहे। आठवीं सीड सर्बियाई खिलाड़ी जानको टिप्सारेविच ने फ्रांस के निकोलस महूत को हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
महिला वर्ग में रद्वांस्का ने अमेरिका की मैलोरी बुर्डोट को आसानी से 6-3, 6-2 से और केर्बर ने स्लोवाकिया की जेना कोपेलोवा को 6-2, 6-2 से हराकर तीसरे राउंड में प्रवेश किया जबकि पूर्व नंबर वन अजारेंका ने रूस की एलेना वेस्नीना को 6-1, 6-4 से, सातवीं सीड पेत्रा क्वितोवा ने फ्रांस की अर्वेनी रेजाई को कड़े मुकाबले में 6-3, 4-6, 6-2 से और 12वीं सीड मारिया किरिलेंको ने नीना ब्रात्चिकोवा को 6-0, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया।