फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर के खिलाफ पेस ने कराई FIR

Sat, 18 Oct 2014 03:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे सफलतम टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अतुल शर्मा के खिलाफ उन्हें और उनकी आठ साल की बेटी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने ने अपनी शिकायत में कहा, "अतुल शर्मा ने उन्हें और उनकी बेटी को अदालत परिसर में ही जान से मारने की धमकी दी थी। डर है कि वह मुझे और मेरी बेटी को मार डालेगा।"
विज्ञापन


बांद्रा कुर्ला कांम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर कुंडलिक निगाडे ने बताया कि पेस की शिकायत के बाद गुरुवार को अतुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 506(2) (आपराधिक धमकी देने), 504 (जानबूझकर अपमान करना, शांति भंग करने को उकसाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

अपनी शिकायत में पेस ने दावा किया है कि शर्मा ने उन्हें और उनकी बेटी को मंगलवार को बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। पेस अपनी पूर्व लिव इन पार्टनर और मॉडल रिया पिल्लई के साथ विवाद मामले में फैमिली कोर्ट गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबंध के खुलासे पर पेस पर नाराज हैं अतुल

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्रिकेटर अतुल शर्मा टेनिस खिलाड़ी पर इसलिए गुस्सा थे क्योंकि पेस ने कोर्ट में उसके और रिया पिल्लई के अवैध संबंध के संबंध में एक पत्र कोर्ट में जमा कराया था। पेस ने पुलिस को बताया था, "मैंने कोर्ट में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश किए हैं, जिनसे रिया पिल्लई और अतुल शर्मा के बीच रिलेशन की पुष्टि होती है।" इस घटना से तमतमाए अतुल ने टेनिस स्टार और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी।

जून में पिल्लई ने पेस के खिलाफ घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। पेस ने इन आरोपों से साफ इनकार किया था। अपनी शिकायत में पिल्लई ने पेस के पिता वेस पेस को भी आरोपी बनाया था।

पिल्लई ने आरोप लगाया था कि वेस पेस उसे और उनकी बेटी को बांद्रा स्थित कार्टर रोड घर में घुसने नहीं देते हैं। साथ ही उसने संपत्ति को किसी तीसरी पार्टी को ट्रांसफर किए जाने पर भी रोक लगाने की मांग की थी।

पुलिस ने कहा, "हमने अतुल के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। लेकिन इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच जारी है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें