फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी से मिल सानिया ने बदला मन, लिया बड़ा फैसला

Sat, 13 Sep 2014 12:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने पिछले हफ्ते ही साल के अंतिम और चौथे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन में मिक्स्ड डबल्स का खिताब पर अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा था।
विज्ञापन


लेकिन करियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद सानिया ने यह ऐलान कर सबको चौंका दिया कि वह अपने पेशेवर करियर को और बेहतर करने के लिए इंचियोन में होने वाले एशियन गेम्स में नहीं खेलेंगी।

हालांकि उनके इस फैसले की हर ओर आलोचना हुई। एशियाई टेनिस में भारत का दबदबा रहा है और सानिया मिर्जा एशियाई खेलों में में अब तक एक स्वर्ण और 3 रजत पदक समेत 6 पदक जीत चुकी हैं। टेनिस से न सिर्फ सानिया ने नाम वापस लिया था, बल्कि सोमदेव देववर्मन, लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना भी हट गए।
विज्ञापन


आलोचनाओं के बीच सानिया ने जापान में एक टूर्नामेंट में खेलने के लिए रवाना होने से पहले शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं और उनसे मुलाकात के बाद संभवतः ह्दय परिवर्तन हो गया।

अब एशियन गेम्स में खेलेंगी सानिया

दो दिन पहले ही एशियन गेम्स से हटने का फैसला करने वाली सानिया मिर्जा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया कि वह देश की खातिर ए‌शियन गेम्स में हिस्सा लेंगी।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने पहले बताया था कि टेनिस के बड़े खिलाड़ी पेशेवर सर्किट में अपनी रैंकिंग को और बेहतर करने के लिए एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे।

हालांक‌ि सानिया को उस दौरान डब्‍ल्यूटीए टूर्नामेंट में नहीं खेलने से 900 रेटिंग अंक‌ का नुकसान हो सकता है। सानिया को एशियाई खेलों के दौरान वुहान डब्‍ल्यूटीए टूर्नामेंट में भाग लेना था जहां उनके पास 900 रेटिंग अंक बनाने का मौका था। लेकिन वह टोक्यो में खेलेंगी, और वहां उन्हें अपने खिताब की रक्षा करनी है।

मां नसीम मिर्जा के जाने पर भी था विवाद

सानिया ने जापान के ‌लिए रवाना होने से पहले कहा, "मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही थी, मैं अपने फैसले से खुश नहीं थी। इसलिए मैंने सोचा कि मैं खेलूंगी। मैं अपने 900 अंक गंवा रही हूं, लेकिन कभी-कभी आपको ऐसे फैसले लेने होते हैं।"

एशियन गेम्स के बाद सानिया चीन ओपन में भाग लेंगी, जो 29 सितंबर से शुरू होगा। सानिया और कारा ब्लैक की जोड़ी स‌िंगापुर में साल के अंत में होने वाली चैंपियनशिप के लिए अभी चौथे नंबर पर है। लेकिन सानिया को उम्मीद है कि उनकी जोड़ी टोक्‍यो और बीजिंग में इतने अंक हासिल कर लेगी कि वे शीर्ष आठ में बनी रहेंगी। सिंगापुर में होने वाली चैंपियनशिप में शीर्ष आठ में रहने वाले खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलता है।

इससे पहले सानिया को एक और आलोचना का सामना करना पड़ा था। उनके एशियन गेम्स से हटने के बाद भी उनकी मां नसीम मिर्जा को बतौर मैनेजर बनाकर इंचियोन क्यों भेजा जा रहा है? अब जब सानिया ने खेलने का फैसला ले लिया है तो उनकी मां एशियन गेम्स में जाने का कोई विवाद नहीं होगा।
विज्ञापन

सानिया को मिले एक करोड़ रुपए

तेलंगाना सरकार ने यूएस ओपन में मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीतने वाली राज्य की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को इनाम के तौर पर एक करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, "सानिया, जो कि तेलंगाना की ब्रांड एंबेसडर भी हैं, बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मिलीं जहां मुख्यमंत्री ने खिताब जीतने के लिए उनकी सराहना की और आगामी चीन ओपन और जापान ओपन में भी जीत हासिल करने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से उन्हें एक करोड़ का चेक भी प्रदान किया गया।"

इससे पहले सानिया को लेकर कई विवाद होते रहे हैं। इस टेनिस सनसनी को तेलंगाना की ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने को लेकर खूब चर्चा हुई और कई दलों ने सरकार के सानिया पर ज्यादा 'मेहरबानी' की आलोचना की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें