फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीर्ष वरीय बार्टी उलटफेर का शिकार, कुज्नेत्सोवा फाइनल में

Sun, 18 Aug 2019 02:04 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा - फोटो : ..
विज्ञापन

रूस की अनुभवी स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने डब्ल्यूटीए सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एशले बार्टी को हराकर उलटफेर किया। दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन कुज्नेत्सोवा पिछले कुछ समय से चोटों से जूझ रही हैं, लेकिन उन्होंने बार्टी को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।

विज्ञापन


फाइनल में उनका सामना अमेरिका की मेडिसन कीज से होगा और वह अपने 19वें डब्ल्यूटीए खिताब को जीतने की कोशिश करेंगी। वर्ष 2017 अमेरिकी ओपन की उप विजेता कीज ने हमवतन सोफिया केनिन को 7-5 6-4 से शिकस्त दी। इस तरह कुज्नेत्सोवा ने बार्टी को रैंकिंग में नंबर एक बनने से रोक दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें