दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच रविवार को सिनसिनाटी मास्टर्स से बाहर हो गए, उन्हें सेमीफाइनल में नौवीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलड़ी डेनियल मेदवेदेव ने 3-6, 6-3, 6-3 से हराया। मेदवेदेव रविवार को बेल्जियम के डेविड गोफिन के खिलाफ खिताब के लिए भिड़ेंगे। जिन्होंने सेमीफाइनल फ्रांस के रिचर्ड गास्केट को 6-3, 6-4 से हराया था।
दोनों ही डिफेंडिंग चैंपियन जोकोविच और मेदवेदेव बिना को सेट गंवाए सेमीफाइनल में पहुंचे थे। मेदवेदेव रविवार को मॉन्ट्रियल के खिताबी मैच में राफेल नडाल से हारने के बाद आठ दिनों के भीतर अपना दूसरा मास्टर्स फाइनल खेलेंगे। जोकोविच सेमीफाइनल में नियंत्रण में दिखाई दे रहे थे, लेकिन जब मेदवेदेव ने दूसरे सेट में दबाव बढ़ाया तो उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था।
मेदवेदेव ने जीत के बाद कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि मैंने इसे कैसे हुआ। मैं पहले सेट के बाद बहुत थक गया था और मुझे लगा कि शायद मैं इस तीव्रता को बरकरार नहीं रख पाऊंगा, लेकिन मुझे दूसरे सेट में गति मिली और दर्शकों ने मुझे ऊर्जा दी।' मेदवेदेव ने अप्रैल में मोंटे कार्लो में जोकोविच के खिलाफ पिछली भिड़ंत में भी जीत हासिल की थी।