फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru Open ATP Challenger: साकेत-रामकुमार-प्रज्वल और निक्की युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Wed, 16 Feb 2022 11:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की भारतीय जोड़ी ने बेंगलुरू ओपन 2 एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। साकेत और रामकुमार ने हमवतन युकी भांबरी और दिविज शरण की जोड़ी को प्री-क्वार्टरफाइनल में सीधे सेटों में हराया।
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की भारतीय जोड़ी ने बेंगलुरू ओपन 2 एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। साकेत और रामकुमार ने हमवतन युकी भांबरी और दिविज शरण की जोड़ी को प्री-क्वार्टरफाइनल में सीधे सेटों में हराया। पिछले सप्ताह बेंगलुरू ओपन वन युगल खिताब जीतने वाले साकेत और रामकुमार ने युकी और दिविज को 6-1, 7-5 से हराया।

विज्ञापन


वाइल्ड कार्डधारी प्रज्वल देव और निकी पूनाचा ने बेहतर रैंकिंग वाले कनाडा के स्टीवन डियेज और जापान के रियो नोगुची को 6-2, 6-4 से मात दी। अर्जुन खाड़े और आस्ट्रिया के अलेक्जेंडर एरलेर ने रूस के बोगडान बोबरोव और चेक गणराज्य के डोमिनिक पालान को 6-0, 6-3 से हराया।
विज्ञापन


पुरूष एकल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर वुकिच और छठी वरीयता प्राप्त मैक्स परसेल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें