फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dubai Tennis Championships: सानिया मिर्जा का जोरदार प्रदर्शन बरकरार, 35 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी अपनी जोड़ीदार लूसी हरडेका के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

Wed, 16 Feb 2022 05:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार लूसी हरडेका के साथ दुबई टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। सानिया और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार ने मिलकर डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट के महिलाओं के प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चान हाओ-चिंग और नीदरलैंड की डेमी शूर्स को 7-6, 5-7, 11-9 से मात दी।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार लूसी हरडेका के साथ दुबई टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। सानिया और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार ने मिलकर डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट के महिलाओं के प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चान हाओ-चिंग और नीदरलैंड की दुनिया के 12वें नंबर की खिलाड़ी डेमी शूर्स को 7-6, 5-7, 11-9 से मात दी। दोनों प्रतिद्वंदियों के बीच एक घंटे 55 मिनट तक कड़ा मुकाबला चला, लेकिन अंत में सानिया ने बाजी अपने नाम की। 

विज्ञापन


सानिया और हरडेका को इस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला जापान की शुको आओयामा और सर्बिया की एलेक्जेंड्रा क्रुनिच से होगा। 

सानिया ने इससे पहले 2013 में अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड के साथ यहां खिताब जीता था। भारत की स्टार महिला खिलाड़ी सानिया ने पिछले महीने घोषणा की थी कि 2022 उनका आखिरी सीजन होगा और इसके बाद वह टेनिस से संन्यास ले लेंगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें