फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई ओपन: बोपन्ना-मैकलाचलन की जोड़ी पहले दौर में हारीं, भारतीय चुनौती अब दिविज-अंकिता के हाथों में

Wed, 10 Feb 2021 12:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारत को ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में लगातार दूसरे निराशाजनक नतीजे का सामना करना पड़ा जब रोहन बोपन्ना और बेन मैकलाचलन की जोड़ी बुधवार को पुरुष युगल के पहले दौर में कड़े मुकाबले में जी सुंग नैम और मिन क्यू सोंग की जोड़ी के खिलाफ हार गई। बोपन्ना और जापान के उनके जोड़ीदार को कोरिया की वाइल्ड कार्ड धारक जोड़ी के खिलाफ एक घंटे और 17 मिनट में 4-6, 6-7 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


कड़े पृथकवास के कारण कोर्ट पर अधिक समय नहीं बिता पाने से बोपन्ना को लय हासिल करने में दिक्कत हुई। मैकलाचलन भी वॉली के खिलाफ परेशान दिखे जिसका खामियाजा इस जोड़ी को भुगतना पड़ा। बोपन्ना ने पृथकवास के दौरान 14 दिन अपने कमरे में बिताए और 30 जनवरी को उन्हें कोर्ट पर उतरने की इजाजत मिली। वह हालांकि ऑस्ट्रेलियाई ओपन के तैयारी टूर्नामेंट के पहले दौर में फ्रेड्रिक नीलसन के साथ खेलते हुए हार गए।

बोपन्ना को सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के लिए तैयारी का पर्याप्त समय नहीं मिला और उन्होंने पहले सेट में ही अपनी सर्विस गंवा दी। कोरियाई जोड़ी ने इस शुरुआती बढ़त को बरकरार रखते हुए पहला सेट जीता। भारत और जापान की जोड़ी को रिटर्न को लेकर भी जूझना पड़ा जबकि सोंग और नैम ने आसानी से वॉली विनर लगाकर दबदबा बनाए रखा। नैम जब मैच जीतने के लिए सर्विस कर रहे थे तब जापान के मैकलाचलन ने फोरहैंड पर गलत शॉट मारकर मुकाबला विरोधी जोड़ी की झोली में डाल दिया। भारत की चुनौती अब पुरुष युगल में दिविज शरण और महिला युगल में पदार्पण कर रही अंकिता रैना के हाथों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें