फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड सातवें खिताब से चुके फेडरर, हुए बड़े उलटफेर का शिकार, सिटसिपास से मिली हार

Sun, 20 Jan 2019 06:10 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर
विज्ञापन

छह बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीतने वाले फेडरर रविवार को उलटफेर का शिकार हो गए। रिकॉर्ड सातवें खिताब के लिए खेल रहे फेडरर को राउंड-16 में स्टेफानोस सिटसिपास से 6-7, 7-6, 7-5, 7-6 का सामना करना पड़ा। जीत के बाद स्टीपास ने कहा, 'रोजर हमारे खेल के दिग्गज हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। यह सपना सच होने जैसा है।'

विज्ञापन


चौदहवीं वरीयता प्राप्त सिटसिपास किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले पहले यूनानी खिलाड़ी भी बन गए हैं। वह अंतिम आठ में 14वीं वरीयता प्राप्त राबर्टो बातिस्ता आगुट से भिड़ेंगे ,जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त मारिन सिलिच को लगभग चार घंटे तक चले मैच में 6-7 (6/8), 6-3, 6-2, 4-6, 6-4 से पराजित किया था।

नडाल क्वार्टरफाइनल में
इसके पहले राफेल नडाल ने अपने आक्रामक खेल का जोरदार प्रदर्शन करते हुए विश्व के पूर्व नंबर चार खिलाड़ी टामस बर्डिच को आसानी से हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया और अब उनका सामना 'खतरनाक' फ्रांसिस टिफोउ से होगा।
विज्ञापन


17 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल ने चेक गणराज्य के गैरवरीयता प्राप्त बर्डिच को 6-0, 6-1, 7-6 (7/4) से हराकर बिना सेट गंवाए अंतिम आठ में जगह बनाई। नडाल को अब अमेरिका के टिफोउ से भिड़ना है जिन्होंने पहले दौर में ही पांचवीं वरीयता प्राप्त केविन एंडरसन को हराकर सनसनी फैला दी थी। टिफोउ ने रविवार को 20वीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव को 7-5, 7-6 (8/6), 6-7 (1/7), 7-5 से हराकर अपना 21वां जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया।

राफेल नडाल - फोटो : file photo
नडाल 39वीं रैंकिंग के टिफोउ को लेकर सतर्क हैं जिनके खिलाफ वह पहली बार खेलेंगे। स्पेनिश खिलाड़ी ने कहा, 'पहली बार हम एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। निश्चित तौर पर वह इस समय बहुत अच्छा खेल रहा है। मैं उसे जानता हूं। वह पिछले कुछ समय से टूर में है। वह युवा है जब युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वे अधिक ध्यान खींचते हैं।'

नडाल ने कहा, 'वह बेहद ऊर्जावान और आक्रामक खिलाड़ी है। निश्चित तौर पर वह खतरनाक है। वह क्वार्टर फाइनल में है और इस बीच उसने कई अच्छे मैचों में जीत दर्ज की। वह तेजी से नेट पर आता है और उसका फोरहैंड शानदार है। देखते हैं कि क्या होता है।'

पावलुचेंकोवा से हारकर स्टीफंस बाहर
रूस की गैर वरीय अनास्तासिया पावलुचेंकोवा ने देर रात तक चले आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टरफाइनल में अमेरिका की पांचवीं वरीयता प्राप्त स्लोआने स्टीफंस को हराकर बाहर कर दिया। 

दुनिया की 44वें नंबर की रूसी खिलाड़ी ने स्टीफंस को 6-7 6-3 6-3 से शिकस्त दी और अब उनका सामना एक और अमेरिकी खिलाड़ी डेनियल कोलिंस से होगा जिन्होंने दूसरी वरीय एंजलिक कर्बर को पराजित किया। यह मुकाबला रविवार को रात 11 बजकर 23 मिनट पर शुरू हुआ और एक बजकर 53 मिनट पर खत्म हुआ। 
विज्ञापन

maria sharapova - फोटो : file photo
स्वितोलिना और मोंफिल्स की नजदीकियां बटोर रहीं सुर्खियां 
यूक्रेनी खिलाड़ी इलिना स्वितोलिना मेलबर्न में अंतिम 16 में पहुंच चुकी हैं। खेल के साथ फ्रांसिसी खिलाड़ी जाएल मोंफिल्स के साथ उनकी नजदीकियां भी खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। टेनिस की इस नई जोड़ी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर भी शेयर की है। स्वितोलिना ने लिखा वह यहां मेरे लिए हैं और मैं उसके लिए। वह मेरा उत्साह बढ़ा रहे हैं। हम दोनों एक दूसरे को समझते हैं। हम जिस दौर से गुजर रहे हैं वह एक अद्भुत अहसास है।
 
मारिया शारापोवा ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर
इससे पहले रूस की सुंदरी और दिग्गज टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ऑस्ट्रेलियन ओपन में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी के हाथों हारकर बाहर हो गई हैं। बार्टी ने उन्हें 2 घंटे 22 मिनट चले मैच में 4-6, 6-1, 6-4, से हराकर क्वार्टर-फाइनल में प्रवेश किया।

मैच की शुरुआत में आत्मविश्वास से भरी हुईं शारापोवा ने पहला सेट आसानी से जीत लिया, लेकिन रूस की इस खिलाड़ी के लिए जल्दी ही चीजें बदल गईं और दूसरे सेट में वह सिर्फ एक ही गेम जीत पाईं। तीसरे सेट में भी बार्टी उनसे आगे नजर आईं और 4-0 से लीड लेते हुए उन्होंने फिर वापस मुड़कर नहीं देखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें