फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस: ओलंपिक चैंपियन पर उनकी पूर्व गर्लफ्रैंड ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, एटीपी ने शुरु की जांच

Mon, 04 Oct 2021 10:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

24 साल के ज्वेरेव ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। साथ ही पूर्व गर्लफ्रैंड शेरिपोवा पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी।
विज्ञापन
एलेक्जेंडर ज्वेरेव पर घरेलू हिंसा का आरोप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पर उनकी पूर्व गर्लफ्रैंड ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। टेनिस टूर चीफ ने सोमवार को कहा कि जांच के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। पिछले साल पूर्व जूनियर महिला खिलाड़ी ओलगा शेरिपोवा ने जर्मन खिलाड़ी पर शारीरिक और भावनात्मक शोषण का आरोप लगाया था। इन आरोपों को ज्वेरेव ने बाद में खारिज कर दिया था। वर्ल्ड टेनिस में पुरुषों की रैंकिंग में ज्वेरेव चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

ज्वेरेव ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया
24 साल के ज्वेरेव के मामले को लेकर इस साल अगस्त में एक ऑनलाइन मैगजीन 'स्लेट' ने रिपोर्ट छापी थी। इसमें जर्मन खिलाड़ी ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया था। साथ ही शेरिपोवा पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी। शेरिपोवा ने 2019 शंघाई मास्टर्स के दौरान ज्वेरेव पर कथित हमले का भी आरोप लगाया था। अब इस मामले की जांच शुरू हो गई है। 

शंंघाई मास्टर्स 2019 के दौरान की घटना
पुरुषों के पेशेवर टेनिस सर्किट की संचालन संस्था एटीपी ने कहा कि उसने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट और शंघाई 2019 को लेकर समिति बनाई गई है। हम इस तरह की घटना की निंदा करते हैं। एटीपी के सीईओ मासिमो केलवेली ने कहा कि जो आरोप ज्वेरेव पर लगे हैं, वे बेहद गंभीर हैं और हमें इसे दूर करने की जरूरत है। जांच के बाद हम उचित एक्शन लेंगे। मुझे उम्मीद है कि ज्वेरेव जांच में सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन

एटीपी के पास कोई नीति नहीं है
एटीपी के पास फिलहाल घरेलू हिंसा को लेकर कोई नीति नहीं है। हालांकि, सोमवार को उन्होंने एलान किया कि इस मामले को लेकर एक स्वतंत्र रिपोर्ट तैयार की जाएगी और इसमें घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों से निपटने के लिए जरूरी सिफारिशें हैं। इस जुड़ी समिति इस तरह के मामलों का निपटारा करेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें