फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीपी फाइनल्स : साल के अंत में आठ खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबले में दानिल मेदवेदेव की नौवीं जीत

Sun, 21 Nov 2021 05:09 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तूरिन

सार

गत चैंपियन रूस के दानिल मेदवेदेव की एटीपी फाइनल्स में लगातार नौवीं जीत रही। रूड को उन्होंने लगातार तीसरी भिड़ंत में हराया। आज होने वाले फाइनल मुकाबले में उनका सामना दुनिया के नंबर एक सर्बिया के नोवाक जोकोविच और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरव के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
विज्ञापन
दानिल मेदवेदेव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के दानिल मेदवेदेव ने एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। उन्होंने शनिवार को यहां नॉर्वे के कैस्पर रूड को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया। गत चैंपियन रूस के दानिल मेदवेदेव की एटीपी फाइनल्स में लगातार नौवीं जीत रही। रूड को उन्होंने लगातार तीसरी भिड़ंत में हराया।

विज्ञापन


रूड को 80 मिनट में हराकर मेदेवदेव फाइनल में पहुंचे
आज होने वाले फाइनल मुकाबले में उनका सामना दुनिया के नंबर एक सर्बिया के नोवाक जोकोविच और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरव के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। वह अपने खिताब का बचाव करने से महज एक जीत दूर हैं। यूएस ओपन चैंपियन मेदवेदेव ने पहला सेट 42 मिनट में और मैच 80 मिनट में जीत लिया था। उनके दमदार ग्राउंडस्ट्रोक के आगे रूड बेबस नजर आए। 

जोकोविच का ऑस्ट्रेलियाई ओपन में खेलना मुश्किल में
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के प्रमुख क्रेग टिले ने कहा है कि 2022 में पहला ग्रैंडस्लैम खेलने के लिए खिलाड़ियों समेत सभी को कोरोना के दोनों टीके लगने अनिवार्य हैं। इससे जोकोविच के खेलने को लेकर संदेह पैदा हो गया है। जोकोविच ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि उन्होंने टीके लगवाए हैं या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें