फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis: युकी भांबरी और साकेत माइनेनी ने जीता बैंकॉक ओपन, टेनिस में अपने नाम किया छठा युगल खिताब

Sat, 14 Jan 2023 10:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस जीत से 28 साल के युकी युगल में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 90 एटीपी रैंकिंग हासिल कर सकते हैं, जबकि 35 साल के साकेत 74वें स्थान पर आ सकते हैं। अब युकी और साकेत वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
युकी भांबरी और साकेत माइनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष वरीय भारत के युकी भांबरी और साकेत माइनेनी की जोड़ी ने पहले सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए बैंकाक ओपन का खिताब अपने नाम किया। एटीपी चैलेंजर टूर पर उनका यह एक साथ छठा खिताब है। जोड़ी के रूप में अपना सातवां फाइनल खेल रहे भांबरी-साकेत ने इंडोनेशिया के क्रिस्टोफर रुंगाकट और ऑस्ट्रेलिया के अकिरा सैंटिलन की जोड़ी को 2-6, 7-6, 14-12 से हराया। 
विज्ञापन


दोनों जोड़ियों के बीच यह मुकाबला एक घंटे 50 मिनट चला। पिछले वर्ष भारतीय जोड़ी ने छह चैलेंजर फाइनल में जगह बनाई और इसमें से पांच जीते थे। इस जीत से 28 साल के युकी युगल में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 90 एटीपी रैंकिंग हासिल कर सकते हैं, जबकि 35 साल के साकेत 74वें स्थान पर आ सकते हैं। अब युकी और साकेत वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें