फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis: डेविस कप के लिए पाकिस्तान जा सकती है भारतीय टीम, एआईटीए को दौरे के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद

Sat, 30 Dec 2023 03:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय डेविस कप टीम आखिरी बार 1964 में पाकिस्तान गई थी जब लाहौर में हुआ मुकाबला भारत ने 4-0 से जीता था। भारत और पाकिस्तान का सामना 2019 में भी हुआ था, लेकिन वह मुकाबला कजाखस्तान में खेला गया था ।
विज्ञापन
भारतीय डेविस कप टीम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम को आगामी डेविस कप टेनिस मुकाबले के लिए पाकिस्तान जाने की मंजूरी मिल सकती है। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने शनिवार को यह जानकारी दी ।एआईटीए ने हाल ही में खेल मंत्रालय से सलाह मांगी थी कि क्या वह तीन और चार फरवरी को पाकिस्तान में होने वाले विश्व ग्रुप वन प्लेऑफ के लिए टीम भेज सकते हैं ।
विज्ञापन


एआईटीए महासचिव अनिल धूपर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा- हमें अभी तक लिखित में मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन जल्दी ही मिल जाएगी। हमें बताया गया है कि चूंकि यह द्विपक्षीय सीरीज नहीं है और आईटीए इसका आयोजन कर रहा है तो सरकार ऐसे टूर्नामेंटों में दखल नहीं देती।

उन्होंने कहा- इसकी एक प्रक्रिया है। खेल मंत्रालय ने विदेश और गृह मंत्रालय को अनुरोध भेज दिया है और उनकी राय के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। हमें जल्दी ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है । हम मुकाबले और यात्रा की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच पाकिस्तान टेनिस महासंघ (पीटीएफ) ने शनिवार को कहा कि इस्लामाबाद में होने वाले डेविस कप मुकाबले में एआईटीए के खिलाड़ियों और अधिकारियों की भागीदारी को लेकर उसे अंतिम पुष्टि का इंतजार है। पीटीएफ अध्यक्ष सलीम सैफुल्लाह ने कहा- एआईटीएफ ने हमें वीजा के लिए 11 अधिकारियों और सात खिलाड़ियों की सूची भेजी है। हमें उनके आने की अंतिम पुष्टि का इंतजार है।

सैफुल्लाह ने कहा कि एआईटीए को अपनी टीम के आगमन की अंतिम पुष्टि के लिये समय सीमा दी गई है। अगर वह नहीं आते हैं तो अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ मेजबान को पूरे अंक देने पर विचार कर सकता है। भारतीय डेविस कप टीम आखिरी बार 1964 में पाकिस्तान गई थी जब लाहौर में हुआ मुकाबला भारत ने 4-0 से जीता था। भारत और पाकिस्तान का सामना 2019 में भी हुआ था, लेकिन वह मुकाबला कजाखस्तान में खेला गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें