फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Table Tennis: डब्ल्यूटीटी कंटेंडर में मनिका बत्रा को मिली हार, एकल में अचंत शरत कमल भी हारे

Sat, 01 Jul 2023 11:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनिका को दुनिया की 11वें नंबर की कोरिया की शिन यूबिन से 11-13, 5-11, 14-16 से पराजय मिली जबकि शरत को विश्व के 16वें नंबर के खिलाड़ी चीन के लिन शिडोंग से 6-11, 7-11, 5-11 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और अचंत शरत कमल को डब्ल्यूटीटी कंटेंडर के एकल वर्ग में अपने प्री क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दोनों भारतीय खिलाड़ियों को अपने ऊंची रैंकिंग के खिलाड़ियों के खिलाफ एक समान 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


मनिका को दुनिया की 11वें नंबर की कोरिया की शिन यूबिन से 11-13, 5-11, 14-16 से पराजय मिली जबकि शरत को विश्व के 16वें नंबर के खिलाड़ी चीन के लिन शिडोंग से 6-11, 7-11, 5-11 से शिकस्त मिली। युगल में भारतीय दीया चितले और श्रीजा अकुला की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। उसका सामना कोरिया की शिन यूबिन और जिही जियोन की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें