ऑस्ट्रेलियन ओपन में रचा था इतिहास
पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में सुमित नागल ने इतिहास रचा था। वह 1989 के बाद से ऑस्ट्रेलियन ओपन में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए थे। नागल ने पहले दौर में दुनिया के 27वें नंबर के खिलाड़ी कजाखस्तान के एलेक्जेंडर बुबलिक को 6-4, 6-2, 7-6 (7-5) से हराया था। हालांकि, दूसरे दौर में उन्हें चीन के जनचेंग शैंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
चेन्नई ओपन जीतने के बाद भावुक हुए थे नागल
नागल ने रविवार को चेन्नई में मिली जीत के बाद कहा, 'मैं बहुत भावुक हूं। हर टेनिस खिलाड़ी का सपना कम से कम शीर्ष 100 में पहुंचना होता है। जैसा कि मैंने पहले कहा कि अपने देश के घरेलू दर्शकों के सामने यह मैच जीतना शानदार है। इसके लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती थी।'
उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इसे बयां करने के लिए शब्द थे। हर कोई रो रहा था। शब्द कम थे, आंसू ज्यादा। मैं अब भी बहुत भावुक हूं। पिछले साल मेरी रैंकिंग 500 थी, जिसके बाद मेरी सर्जरी हुई और वित्तीय सहयोग भी नहीं था तो पिछला साल काफी मुश्किल रहा। काफी उतार चढ़ाव हुए। मैं खुश हूं कि हर दिन आगे बढ़ने के लिए मुझे एक तरीका मिल गया।'
यहां उन भारतीय खिलाड़ियों की पूरी सूची दी गई है, जो अपने करियर के किसी चरण में (करियर बेस्ट रैंकिंग के साथ) शीर्ष 100 (एकल) में शामिल रहे हैं:
| नाम |
करियर बेस्ट रैंकिंग
(साल जिसमें हासिल किया) |
| विजय अमृतराज |
18 (1980) |
| आनंद अमृतराज |
74 (1974) |
| सानिया मिर्जा |
27 (2007) |
| जसजीत सिंह |
89 (1974) |
| शशि मेनन |
71 (1975) |
| रमेश कृष्णन |
23 (1985) |
| सोमदेव देववर्मन |
62 (2011) |
| यूकी भांबरी |
83 (2018) |
| प्रजनेश गुणेश्वरन |
75 (2019) |
| सुमित नागल |
98* (2024) |