फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाने से सिर्फ एक जीत दूर

Fri, 07 May 2021 06:29 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारतीय पहलवान ने विश्व ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में प्रवेश कर कायम रखीं उम्मीदें 
  • सत्यव्रत क्वार्टर फाइनल तो अमित पहले ही मुकाबले में हारकर हुए बाहर 
विज्ञापन
सुमित मलिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलवान सुमित मलिक (125 किग्रा) ने विश्व ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब वह टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। वहीं सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) का क्वार्टर फाइनल और अमित धनखड़ (74 किग्रा) का शुरुआती मुकाबले में ही हार के साथ ओलंपिक खेलने का सपना टूट गया। ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए यह आखिरी टूर्नामेंट है। सुमित ने क्वार्टर फाइनल में तजिकिस्तान के रुस्तम इस्कंदरी को 6-4 से पराजित किया। अब उनके और ओलंपिक टिकट के बीच वेनेजुएला के जोस डेनियल डियाज रॉबर्टी ही एकमात्र रुकावट है। फाइनल में पहुंचने वाले दोनों पहलवान ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लेंगे।

विज्ञापन


सुमित पहले मुकाबले में किर्गिस्तान के अयाल लाजरेव के खिलाफ आखिरी 25 सेकंड में 1-2 से पीछे चल रहे थे लेकिन आखिरी क्षणों में वह एक अंक हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने 2-2 की बराबारी में अंतिम अंक हासिल करने के आधार पर जीत दर्ज की। अगले दौर में भी उन्होंने मोल्दोवा के अलेक्जेंडर रामानोव से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 की जीत दर्ज की।

कादियान ने पहले मुकाबले में प्यूर्टो रिको के इवान अमादौर रामोस को 5-2 से हराया। अंतिम-16 में कादियान बुल्गारिया के अहमद सुतानोविच के खिलाफ आखिरी 20 सेकंड से पहले 5-1 की बढ़त के साथ बेहतर स्थिति में थे लेकिन स्थानीय पहलवान ने चार अंक हासिल कर चौंकाने वाले प्रदर्शन के साथ उनकी उम्मीदें तोड़ दी। धनखड़ पहले ही मुकाबले में मोल्दोवा के मिहेल सावा से 6-9 से हार गए।  
विज्ञापन


नवीन संक्रमित, मुकाबले से हटे : भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान नवीन कुमार (97 किग्रा) कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें विश्व ओलंपिक क्वालिफायर से हटना पड़ा। वह टीम के अन्य साथियों के साथ ही ठहरे हुए थे। अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। नवीन दूसरी बार संक्रमित हुए हैं। इससे पहले वह कुछ माह पहले भी इस वायरस की चपेट में आए थे। ग्रीको रोमन पहलवान शनिवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। कोई भी ग्रीको रोमन पहलवान ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें