फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics: नीरज चोपड़ा का कौन सा सुझाव सुमित अंतिल के काम आया, स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट ने किया खुलासा

Tue, 03 Sep 2024 09:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

सुमित ने पैरालंपिक खेलों में 70.59 मीटर का नया रिकॉर्ड भी बनाया। वह पैरालंपिक खेलों में शीर्ष पदक का बचाव करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए। महिला वर्ग में हालांकि निशानेबाज अवनि लेखरा ने इस कारनामे को किया है।
विज्ञापन
सुमित अंतिल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस पैरालंपिक में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित अंतिल ने पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। रिकॉर्ड थ्रो के साथ टोक्यो का प्रदर्शन दोहराने में सफल रहने वाले सुमित ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के दौरान कुछ भी नया न करने के नीरज चोपड़ा के संदेश ने उनके लिए अद्भुत तरीके से काम किया।
विज्ञापन

पैरालंपिक में स्वर्ण का बचाव करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी 
सुमित ने पैरालंपिक खेलों में 70.59 मीटर का नया रिकॉर्ड भी बनाया। वह पैरालंपिक खेलों में शीर्ष पदक का बचाव करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए। महिला वर्ग में हालांकि निशानेबाज अवनि लेखरा ने इस कारनामे को किया है। हरियाणा के सोनीपत के 26 साल के इन विश्व रिकॉर्डधारी भाला फेंक खिलाड़ी ने 2015 में मोटरसाईकिल दुर्घटना में अपना एक पैर गंवा दिया था। उन्होंने तीन साल पहले टोक्यो पैरालंपिक में 68.55 मीटर के पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। उनका विश्व रिकॉर्ड 73.29 मीटर का है।

लगातार नीरज से बात करते हैं अंतिल 
अंतिल ने कहा कि वह और नीरज महीने में कम से कम एक बार एक-दूसरे से बातचीत करते हैं। दोनों खिलाड़ी खेल में सुधार करने के बारे में चर्चा करते है। उन्होंने कहा, मैंने पेरिस खेलों से पहले नीरज भाई से व्यक्तिगत रूप से बात नहीं की थी। मुझे किसी के माध्यम से नीरज भाई का संदेश मिला। उन्होंने कहा कि पेरिस में बहुत अच्छा माहौल है लेकिन कुछ नया करने की कोशिश मत करना। मैंने उनकी सलाह मान ली और पेरिस पैरालंपिक में मेरे लिए वास्तव में एक अच्छा अनुभव था। मैं और नीरज भाई एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं, 15 दिन या महीने में एक बार उनसे बातचीत होती रहती है। जब भी हम एक-दूसरे से बात करते हैं, तो यह हमारे खेल के बारे में होता है, जैसे हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहना चाहिए और देश का नाम रोशन करना चाहिए। 
विज्ञापन

अंतिल से जब पूछा गया कि नीरज ने उन्हें इस तरह की सलाह क्यों दी तो उन्होंने कहा, इतने बड़े स्तर पर खिलाड़ी घबराहट महसूस कर सकते हैं और तकनीकों पर ध्यान केंद्रित रखना मुश्किल होता है। नीरज के मन में कुछ तो चल रहा होगा और वह नहीं चाहता कि मैं उन चीजों को झेलूं। कभी-कभी ऐसा होता है कि आपने अभ्यास के दौरान जिस तकनीक पर काम किया है, वह प्रतियोगिता के दौरान सामने नहीं आती है। भाला फेंक एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें तकनीक बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें