फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultan Johor Cup: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता कांस्य, पेनाल्टी शूटआउट में 6-5 से हासिल की जीत

Sat, 04 Nov 2023 09:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थी। भारत की ओर से अरुण साहनी (11वां मिनट), पूवान्ना (42वां मिनट) और कप्तान उत्तम सिंह (52वां मिनट) ने गोल किए थे। पाकिस्तान के लिए सूफियान खान (33वां मिनट), अब्दुल कयूम (50 वां मिनट) और कप्तान शाहिद हनान (57वां मिनट) ने गोल किए।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोलकीपर एच एस मोहित ने पेनाल्टी शूटआउट में शानदार बचाव करते हुए भारतीय जूनियर हॉकी टीम को सुल्तान जोहोर कप में पाकिस्तान के खिलाफ कांस्य पदक के मुकाबले में 6-5 से जीत दिला दी। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थी। भारत की ओर से अरुण साहनी (11वां मिनट), पूवान्ना (42वां मिनट) और कप्तान उत्तम सिंह (52वां मिनट) ने गोल किए थे। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए सूफियान खान (33वां मिनट), अब्दुल कयूम (50 वां मिनट) और कप्तान शाहिद हनान (57वां मिनट) ने गोल किए। नतीजे के लिए शूटआउट का सहारा लिया गया। शूटआउट के बाद सडेन डेथ में भारतीय गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव करते हुए हनान का शॉट रोककर भारत के खाते में जीत दर्ज कर दी। इससे पहले पाकिस्तान के लिए अरशद लियाकत, अब्दुल रहमान और एहतेशाम असलम ने गोल किए थे।

भारत के लिए विष्णुकांत सिंह, राजिंदर सिंह, अंगदबीर सिंह और कप्तान उत्तम सिंह ने गोल किए थे। सडेन डेथ विष्णुकांत और पाकिस्तान के लिए अरशद लियाकत ने गोल किए थे लेकिन हनान मिस कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें