फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squash: 15 साल की अनहत 2024 ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश में उप विजेता रहीं, फाइनल में मिली हार

Mon, 08 Jan 2024 10:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले महीने अनहत ने स्कॉटिश जूनियर ओपन के अंडर-19 वर्ग का खिताब जीता था। इस बीच अमेरिकी जूनियर ओपन के लड़कों के अंडर-15 वर्ग के गत चैंपियन आर्यवीर दीवान लड़कों के अंडर-15 वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
अनहत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की उभरती हुईं स्टार खिलाड़ी अनहत सिंह ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट के लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में उप विजेता रहीं। अनहत को रविवार को बर्मिंघम विश्वविद्यालय में 68 मिनट चले कड़े फाइनल में मिस्र की दूसरी वरीय नादीन अलहमामी के खिलाफ 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत की 15 साल की अनहत ने पहला गेम 11-7 से जीत लिया था, लेकिन इसके बाद नादीन ने जोरदार वापसी करते हुए अगले दो गेम टाईब्रेक में 13-11 और 12-10 से जीतकर 2-1 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन


अनहत ने चौथा गेम 11-5 से जीतकर स्कोर 2-2 किया लेकिन मिस्र की खिलाड़ी ने पांचवां और निर्णायक गेम 11-9 से जीतकर खिताब अपने नाम किया। पिछले महीने अनहत ने स्कॉटिश जूनियर ओपन के अंडर-19 वर्ग का खिताब जीता था। इस बीच अमेरिकी जूनियर ओपन के लड़कों के अंडर-15 वर्ग के गत चैंपियन आर्यवीर दीवान लड़कों के अंडर-15 वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे।

सेमीफाइनल में मिस्र के शीर्ष वरीय फिलोपेटर सालेह के खिलाफ 1-3 की शिकस्त के बाद आर्यवीर ने तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में जीत दर्ज की। प्रतिभावान आदया बुधिया को लड़कियों के अंडर-13 क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की शीर्ष वरीय विविएन एसजे के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें