पीवी सिंधु की हार के साथ ही ताइपे में खेली जा रही एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का अभियान समाप्त हो गया।
दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी शिजियान बांग को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सिंधू को जापान की एरिको हिरोसे 19-21, 21-16, 11-21 से हराकर उनके शानदार अभियान पर ब्रेक लगा दिया।
16वीं सीड सिंधु भले ही एक घंटे में यह मुकाबला हार गईं लेकिन उन्होंने अपने शानदार खेल से साबित कर दिया कि उन्हें भारत की दूसरी साइना नेहवाल यूं ही नहीं माना जा रहा है। अन्य भारतीय खिलाड़ियों का अभियान बृहस्पतिवार को ही थम गया था और कोई भी प्री-क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सके।