फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार खिताब की ओर सिंधू, मकाऊ ओपन के फाइनल में

Sun, 06 Mar 2016 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बार की गत चैंपियन भारत की महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू शानदार प्रदर्शन करते हुए मकाऊ ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर गई हैं जहां उनका सामना चीन की ही बिंगजियाओ और छठी सीड जापान की मिनात्सु मितानी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
विज्ञापन


विश्व की12वीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने महिला एकल सेमीफाइनल मुकाबले में दूसरी सीड जापान की अकाने यामागुची को तीन गेमों में कड़े संघर्ष के बाद 21-8, 15-21, 21-16 से हराकर  फाइनल में जगह बनाई।

शानदार फॉर्म में चल रहीं पांचवीं सीड सिंधू ने मुकाबले की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और पहले गेम को केवल 14 मिनट में ही अपने नाम कर लिया। इसके बाद यामागुची ने जबर्दस्त वापसी करते हुए दूसरा गेम अपने नाम कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन


निर्णायक गेम में सिंधू ने बढ़त बनाए रखी और मुकाबले में विश्व की नौंवी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ 11-5 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद यामागुची ने वापसी के भरसक प्रयास की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सकीं और मुकाबला गंवा बैठीं।
विज्ञापन


इस जीत के साथ सिंधू ने यामागुची के खिलाफ 2013 में जापान ओपन में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें