फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrivalli Bhamidipaty : रूस की 16 साल की कोर्नीवा ने मुंबई ओपन के दूसरे दौर में श्रीवल्ली को हराया

Fri, 09 Feb 2024 10:44 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टेनिस खिलाड़ी श्रीवल्ली भादिमिपति यहां एलएंडटी मुंबई ओपन के दूसरे दौर के मुकाबले में रूस की 16 वर्षीय अलीना कोर्नीवा से हार गईं। कोर्नीवा ने श्रीवल्ली को दो घंटे 25 मिनट तक चले मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
श्रीवल्ली भादिमिपति - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेनिस खिलाड़ी श्रीवल्ली भादिमिपति यहां एलएंडटी मुंबई ओपन के दूसरे दौर के मुकाबले में रूस की 16 वर्षीय अलीना कोर्नीवा से हार गईं। कोर्नीवा ने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) परिसर में श्रीवल्ली को दो घंटे 25 मिनट तक चले मुकाबले में 5-7, 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मुंबई ओपन की शीर्ष पांच वरीयता प्राप्त खिलाड़ी प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं, जिससे छठी वरीयता प्राप्त दारजा सेमेनिस्टाजा टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


लातविया की दारजा ने फ्रांस की अमांडाइन हेसे को 2-6, 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। चौथी वरीयता प्राप्त अरीना रोडियोनोवा और पांचवीं वरीयता प्राप्त लौरा पिगोसी बुधवार को एकल स्पर्धा से बाहर हो गईं। युगल मुकाबलों में सहजा यमलापल्ली और वैष्णवी अदकर की भारतीय जोड़ी दूसरी वरीयता प्राप्त सबरीना सांतामारिया और डेलिला जाकुपोविच से 3-6, 6-7 से हार गई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें