फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sathish Kumar Karunakaran: सतीश कुमार जापान ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में, थाईलैंड के खिलाड़ी से होगा सामना

Wed, 21 Aug 2024 05:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया के 47वें नंबर के खिलाड़ी सतीश प्री क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के केंटाफोन वैंगचेरोएन से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
सतीश कुमार करुणाकरन - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सतीश कुमार करुणाकरन बुधवार को जापान ओपन के पुरष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। पहले दौर में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसन के मैच के बीच में चोटिल होने के कारण हटने पर सतीश ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दुनिया के 47वें नंबर के खिलाड़ी सतीश प्री क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के केंटाफोन वैंगचेरोएन से भिड़ेंगे।
विज्ञापन


किरण जॉर्ज को हालांकि इस सुपर 750 टूर्नामेंट के पुरुष एकल के पहले दौर में जापान के केंता सुनेयामा के खिलाफ 19-21 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। सुमित रेड्डी और सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी का भी अभियान खत्म हो गई। यह जोड़ी पहले दौर में डेनमार्क के जेस्पर टॉफ्ट और एमेली मेगलुंड के खिलाफ मुकाबले के बीच से हट गई।

महिला युगल में ऋतुपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा को भी पहले दौर में जूली फिन इपसेन और माई सुरो की डेनमार्क की जोड़ी के खिलाफ 34 मिनट में 8-21 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। हाल में पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाला कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें