फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1999 वर्ल्ड कप में एक क्रिकेटर ने किया था पत्नी को अलमारी में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2015 की तरह 1999 वर्ल्ड कप के दौरान भी कई टीम प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों को अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड के साथ एक कमरे में रहने की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन


इसमें पाक टीम प्रबंधन भी शामिल था। पाक प्रबंधन की ओर से सभी क्रिकेटरों को सख्त हिदायत दी गई थी कि कोई भी खिलाड़ी अपनी पत्नी के साथ एक कमरें में नहीं रह सकता। लेकिन यह बात पाक टीम के पूर्व फिरकी गेंदबाज सकलैन मुश्ताक को नागवार गुजरी।

मुश्ताक अपनी पत्नी को वापस स्वदेश नहीं जाने देना चाहते थे। तब जाकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

खिलाड़ियों के साथ पत्नियों और गर्लफ्रेंड को यात्रा करने की अनुमति पर चल रही बहस के बीच मुश्ताक ने खुलासा किया कि 1999 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी को होटल के कमरे में अलमारी में छिपाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब साथी क्रिकेटरों ने खोली पोल

सकलैन मुश्ताक ने बताया कि वर्ल्ड कप 1999 के दौरान हम अपनी पत्नियों और परिवार के साथ सफर कर रहे थे। सेमीफाइनल से पहले टीम प्रबंधन ने कहा कि अब पत्नियों को साथ रहने की इजाजत नहीं है।

मैंने पत्नी सना से कहा कि तुम घर नहीं जाओगी और यहीं रहोगी। वह मेरे साथ होटल के कमरे में रहती थी। मैनेजर या कोच के आने पर मैं उसे अलमारी में छिपने के लिए कह देता था।

उन्होंने आगे कहा, " एक दिन साथी खिलाड़ी अजहर महमूद व मोहम्मद यूसुफ कमरे में आ गए और कुछ मिनट बाद ठहाके लगाने लगे। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि मेरी पत्नी कमरे में हैं, इसलिए निश्चिंत होकर वे बाहर आ सकती हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें