फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस ओपन: सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना क्वार्टरफाइनल में पहुंचे 

Tue, 05 Sep 2017 02:37 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
सानिया मिर्जा - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना अमेरिकी ओपन में अपने अपने जोड़ीदारों के साथ क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। जबकि पुरुष युगल में लिएंडर पेस और दिविज राजा की जोड़ी प्रतियो‌गिता में दूसरे दौर में हार कर बाहर हो गयी। महिला युगल में सानिया और चीन की खिलाड़ी शुआई पेंग की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने तीसरे दौर में सोराना सिरस्टी और सारा सोर्रिबेस टोर्मो की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 6-2 3-6 7-6(2) से हराया।
विज्ञापन


मिश्रित युगल में बोपन्ना और कनाडा की उनकी जोड़ीदार गैब्रिएला डाब्रोवस्की की सातवीं वरीय जोड़ी ने मारिया जोस माटिनेज सांचेज और निकोल्स मोनरो को सीधे सेटों में 6-3 6-4 से हराया।

पुरुषों के युगल मुकाबले में पेस ओर राजा की जोड़ी को रूस के कारेन खाचानोव और आंद्रे रूबलेव ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-6 6-7(7) से हराया। दोनों भारतीयों ने पहली बार विंसटन-सालेम ओपन में जोड़ी बनायी थी लेकिन वहां भी उन्हें पहले दौर में ही हार का समना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें