फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन बनेंगे ब्रांड अंबेसडर: खेल मंत्री

Mon, 31 Dec 2012 12:29 AM IST
मसूरी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्रालय हाल में वन-डे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रांड अबेंसडर बनाएगा।
विज्ञापन


रविवार को यहां पहुंचे खेल मंत्री ने कहा, ‘सचिन ने वन-डे से संन्यास लेते समय मंत्रालय को पत्र लिखा था कि खेल और खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन में अगर उनका कोई उपयोग हो सकता है तो वह इसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
विज्ञापन


उनके इसी पत्र के आधार पर खेल मंत्रालय ने सचिन को ब्रांड अंबेसडर बनाने का फैसला किया है। देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन अवसर न मिलने के कारण उन्हें मौका नहीं मिल पाता। इसलिए गांव से लेकर शहर तक खिलाड़ियों को खोजने का अभियान चलाया जाएगा और इसके लिए देश भर में 28 एक्सीलेंस सेंटर बनाए जाएंगे।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें