फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरोन और अंसारी ने जीते स्वर्ण

Sat, 29 Dec 2012 10:38 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के पीपीएस गुरोन ने 56 वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुष स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। गुरोन ने 120 और 25 के स्कोर के साथ सोना जीता। पंजाब के समित सिंह (119 और 25) को रजत और सेना के एडी पीपल्स (120 और 24) को कांस्य पदक मिला। जूनियर स्पर्धा में पंजाब के अब्बास अंसारी (114) ने स्वर्ण, पंजाब के ही करणवीर सिंह शेखों (109) ने रजत और राजस्थान के अनंतजीत सिंह जरूका (108) ने कांस्य कांस्य पर निशाना साधा। महिला एयर पिस्टल स्पर्धा में पंजाब की हीना सिद्धू 383 और रैपिड फायर पिस्टल में सेना के हरप्रीत सिंह 290 के स्कोर के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। इन दो स्पर्धाओं के फाइनल रविवार को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें