फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon: विम्बलडन का आनंद लेने पहुंचे 'क्रिकेट के भगवान', दर्शकों ने दिया स्टैंडिग ओवेशन, बजी तालियां

Sat, 06 Jul 2024 09:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सचिन के अलावा इंग्लैंड के टेस्ट और सीमित ओवरों के कप्तान बेन स्टोक्स और जोस बटलर के साथ पूर्व कप्तान जो रूट भी विम्बलडन के मुकाबलों का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर शनिवार को विम्बलडन सेंटर कोर्ट पहुंचे। इस दौरान दर्शकों ने भारतीय दिग्गज को स्टैंडिंग ओवेशन दिया और तालियां बजाईं। वहीं, पूर्व बल्लेबाज ने हाथ हिलाकर प्रशंसकों को धन्यवाद कहा। सचिन के अलावा इंग्लैंड के टेस्ट और सीमित ओवरों के कप्तान बेन स्टोक्स और जोस बटलर के साथ पूर्व कप्तान जो रूट भी विम्बलडन के मुकाबलों का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर - फोटो : twitter
अब विम्बलडन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक खास वीडियो साझा करते हुए सचिन का स्वागत किया। विम्बलडन ने एक्स पर डाले वीडियो के साथ लिखा, "सेंटर कोर्ट पर फिर आपका स्वागत है सचिन।" वीडियो में देखा जा सकता है सचिन 2011 में भारत के टी20 विश्व कप जीतने का जश्न मनाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर - फोटो : twitter
वहीं, सेंटर कोर्ट पर प्रस्तोता ने भी तेंदुलकर का स्वागत करते हुए कहा, "हमारे बीच भारत के महान क्रिकेटर, विश्व कप विजेता और क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लीजैंड हैं। सचिन तेंदुलकर का स्वागत कीजिए।" तेंदुलकर पिछले काफी साल से नियमित तौर पर विम्बलडन देखने जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें