यह भी पढ़ें: Roger Federer: 24 साल लंबे करियर के बाद संन्यास लेंगे टेनिस के बादशाह फेडरर, लेवर कप होगा आखिरी टूर्नामेंट
फेडरर कभी भी अपने फैन्स को निराश नहीं करते और इसी वजह से फैन्स उन्हें काफी मानते हैं। 2019 में ब्यूनस आयर्स में एक मैच के दौरान फैन्स ने फेडरर से एक ऐसी अपील की, जिसपर फेडरर के रिएक्शन ने सबको हैरान कर दिया था। दरअसल, उस मैच में फेडरर का सामना साशा ज्वेरेव से थे। बीच मैच में एक फैन ने उन्हें फोटो के लिए पोज देने को कहा। बस फिर क्या था, फेडरर ने अपने इस फैन के लिए सिर्फ एक नहीं बल्कि कई स्टाइल में पोज दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें: Roger Federer: फेडरर के संन्यास पर भावुक हुए तेंदुलकर, कहा- आदतें कभी नहीं छूटतीं, राफेल नडाल ने कही यह बात
एक बार एक युवा फैन को फेडरर के साथ खेलने का मौका मिला। फेडरर ने सर्विस किया और चार रैली तक चले उस मैच में उस फैन ने फेडरर को हरा दिया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
फेडरर को सिर्फ टेनिस में नहीं बल्कि फुटबॉल में भी महारत हासिल है। कई बार तो वह टेनिस बॉल से ही फुटबॉल स्किल्स दिखाने लगते थे। इसके अलावा उन्होंने बार्सिलोना फुटबॉल क्लब की जर्सी में भी फुटबॉल से अपनी ड्रिब्लिंग स्किल्स दिखाई थी। इसके अलावा वह ब्राजील की जर्सी में भी नजर आए और टेनिस कोर्ट पर ड्रिब्लिंग स्किल का प्रदर्शन किया। वह टेनिस कोर्ट पर टेनिस स्टाइल में फुटसल खेलने लगे। यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।
फेडरर ने 2018 में 20वां और आखिरी ग्रैंड स्लैम जीता था। तब वह ऐसा करने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी थे। 2018 में ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में फेडरर ने मारिन सिलिच को हराया था। इसके बाद वह भावुक हो गए थे। 2018 के बाद फेडरर कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीत सके। हालांकि, उनके रिकॉर्ड को राफेल नडाल (22 ग्रैंड स्लैम) और नोवाक जोकोविच (21 ग्रैंड स्लैम) ने जरूर तोड़ दिया। अब वह आखिरी बार लेवर कप में नजर आएंगे। लेवर कप 23 से 26 सितंबर के बीच लंदन में खेला जाएगा।
राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर
- फोटो : अमर उजाला
फेडरर विम्बलडन के नॉकआउट स्टेज के दौरान सेंटर कोर्ट पहुंचे थे। विम्बलडन के सेंटर कोर्ट के 100वें सालगिरह के मौके पर एक खास आयोजन में फेडरर सेंटर कोर्ट पहुंचे थे। फेडरर के नाम सबसे ज्यादा आठ बार विंबलडन जीतने का रिकॉर्ड है। वह ग्रास कोर्ट के बादशाह माने जाते हैं। पिछला ग्रैंड स्लैम फेडरर ने पिछले साल विम्बलडन में ही खेला था, जब उन्हें क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
हालांकि, घुटने के ऑपरेशन की वजह से वह शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए। सेंटर कोर्ट में जब फेडरर पहुंचे तो स्टैंड में बैठे दर्शक खड़े हो गए और फेडरर को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इस दौरान फेडरर जोकोविच के साथ नजर आए। बाद में वह नडाल के साथ भी हंसी-मजाक करते दिखे थे। 41 वर्षीय खिलाड़ी पिछले साल जुलाई से एक्शन से बाहर हैं।
हाल ही में फेडरर ने एक्ट्रेस ऐनी हैथवे के साथ एक विज्ञापन के लिए शूटिंग की। यह स्विट्जरलैंड का कमर्शियल शूट था और इन दोनों सितारों ने साथ मिलकर इसकी शूटिंग को काफी एंजॉय किया था।
इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग 2014 में इंडियन एशेस के लिए सानिया मिर्जा और रोजर फेडरर मिक्स्ड डबल्स में साथ खेलते नजर आए थे। इसके बाद सानिया ने फेडरर को अपना बेस्ट मिक्स्ड डबल्स पार्टनर भी बताया था। दोनों मैच के दौरान स्ट्राट्जी बनाते हुए भी दिखे थे। सानिया ने इसकी एक तस्वीर भी शेयर की थी।