फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey Nationals: पंजाब ने जीता राष्ट्रीय हॉकी खिताब, हरियाणा को शूटआउट में हराया; तमिलनाडु को मिला कांस्य पदक

Wed, 29 Nov 2023 08:14 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब और हरियाणा के मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं। शूटआउट में भी मुकाबला बराबरी पर रहा। फिर सडन डेथ में फैसला हुआ और पंजाब ने टूर्नामेंट को जीत लिया।
विज्ञापन
हॉकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब ने कड़े मुकाबले में पंजाब को पेनाल्टी शूटआउट में 9-8 से हराकर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। वहीं, तमिलनाडु ने तीसरे स्थान के मैच में कर्नाटक को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 हरा दिया। उसे कांस्य पदक मिला। पंजाब और हरियाणा के मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं। शूटआउट में भी मुकाबला बराबरी पर रहा। फिर सडन डेथ में फैसला हुआ और पंजाब ने टूर्नामेंट को जीत लिया।
विज्ञापन


पंजाब ने 13वें मिनट में हरजीत की मदद से मैच का पहला गोल किया। हरियाणा के संजय ने 25वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया। पंजाब के कप्तान हरमनप्रीत ने 42वें मिनट में स्कोर 2-1 किया लेकिन हरियाणा के रजंत ने 50वें मिनट में स्कोर 2-2 कर दिया। शूटआउट में संजय, दीपक और अभिषेक ने हरियाणा जबकि हरमनप्रीत, सिमरनजीत और सुखजीत ने पंजाब के लिए तीन गोल किए। उसके बाद सडन डेथ हुआ जिसमें सातवें पेनाल्टी शूटआउट में सिमरनजीत ने पंजाब को जीत दिला दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें