फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: प्रधानमंत्री मोदी एशियाई खेलों के भारतीय दल से मिलेंगे, हांगझोऊ में देश को मिले 107 पदक

Mon, 09 Oct 2023 10:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में 28 स्वर्ण समेत रिकॉर्ड 107 पदक जीते और वह चौथे स्थान पर रहा। एशियाई खेलों में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हांगझोऊ एशियाई खेलों में भाग लेकर लौटे भारतीय दल से मंगलवार (10 अक्तूबर) को मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। पीएम मोदी शाम 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खिलाड़ियों मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


भारत ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में 28 स्वर्ण समेत रिकॉर्ड 107 पदक जीते और वह चौथे स्थान पर रहा। एशियाई खेलों में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री इस मौके पर खिलाड़ियों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए बधाई देने के साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देंगे। 

पीएमओ ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय दल में शामिल सभी खिलाड़ी, उनके कोच, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि और खेल मंत्रालय के अधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें