फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics: पीएम मोदी ने हरविंदर, कपिल सहित पैरालंपिक पदक विजेताओं से फोन पर की बात, सफलता पर दी बधाई

Fri, 06 Sep 2024 09:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों का पदक जीतना देश के लिए बड़ा पुरस्कार है। उन्होंने साथ ही कोचों के प्रयास की भी सराहना की जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए योगदान दिया। मालूम हो कि भारत ने पेरिस पैरालंपिक में अब तक छह स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य सहित कुल 26 पदक जीते हैं और वह पदक तालिका में फिलहाल 14वें स्थान पर मौजूद है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/बीजेपी फॉर इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरविंदर सिंह, कपिल परमार, प्रणव सूरमा, सचिन सरजेराव खिलाड़ी और धरमबीर को पेरिस पैरालंपिक में पदक जीतने पर फोन कर बधाई दी। पीएम मोदी ने इस पदक विजेताओं से बात कर उन्हें सफलता के लिए बधाई दी। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों का पदक जीतना देश के लिए बड़ा पुरस्कार है। उन्होंने साथ ही कोचों के प्रयास की भी सराहना की जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए योगदान दिया। मालूम हो कि भारत ने पेरिस पैरालंपिक में अब तक छह स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य सहित कुल 26 पदक जीते हैं और वह पदक तालिका में फिलहाल 14वें स्थान पर मौजूद है। भारत का पैरालंपिक में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारतीय दल ने टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित कुल 19 पदक जीते थे।

विज्ञापन

हरविंदर ने रचा था इतिहास 
33 वर्षीय हरविंदर ने पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बनकर इतिहास रचा था। हरविंदर ने इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीता था।  भारत के पैरा जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया था। वह भारत के पहले जूडोका हैं जिन्होंने पैरालंपिक या ओलंपिक में कोई पदक अपने नाम किया है। वहीं, पुरुषों की क्लब थ्रो एफ 51 स्पर्धा में धरमबीर ने स्वर्ण पदक, जबकि प्रणव सूरमा ने 34.59 के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया था। इनके अलावा पुरुषों की एफ46 गोला फेंक स्पर्धा में सचिन सरजेराव खिलाड़ी ने 16.32 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें