फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: 'आपकी लगन और दृढ़ता साफ तौर पर दिखाई देती है', पीएम मोदी ने अमन को कांस्य जीतने पर दी बधाई

Fri, 09 Aug 2024 11:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमन ने शुक्रवार को खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज को 13-5 से हराया। इस तरह भारत ने पेरिस खेलों में अपना छठा पदक जीता।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलवान अमन सहरावत को पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। अमन ने शुक्रवार को खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज को 13-5 से हराया। इस तरह भारत ने पेरिस खेलों में अपना छठा पदक जीता। भारत अब तक पेरिस ओलंपिक में पांच कांस्य और एक रजत के साथ कुल छह पदक जीत चुका है। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने अमन को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, और गौरवान्वित पल, इसके लिए हमारे पहलवानों को धन्यवाद!  पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतने के लिए अमन सहरावत को बधाई। उनकी लगन और दृढ़ता साफ तौर पर दिखाई देती है। पूरा देश इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मना रहा है। 

विज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमन को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर अमन सहरावत को हार्दिक बधाई। पेरिस ओलंपिक में भारत को अपना छठा पदक जीतते देखकर बहुत खुशी हुई। हमारे ओलंपिक टीम के प्रदर्शन पर पूरे देश को गर्व है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें