फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'पेरिस ओलंपिक में जाने वाला हर खिलाड़ी चैंपियन है', पीएम मोदी ने भारतीय दल को सराहा; जानें क्या कहा

Thu, 15 Aug 2024 06:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की ओर से पेरिस ओलंपिक में 117 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भारत पेरिस ओलंपिक में एक रजत और पांच कांस्य सहित छह पदक लाने में सफल रहा था। भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा पीएम मोदी से मुलाकात करने गए खिलाड़ियों में शामिल नहीं थे, क्योंकि वह अब तक स्वदेश नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन
भारतीय दल के साथ प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : Narendra Modi X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस दौरान कांस्य पदक विजेता मनु भाकर, पुरुष हॉकी टीम, सरबजोत सिंह और पहलवान अमन सहरावत से बात की। इस दौरान पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले कई अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल एथलीटों को प्रेरित किया और भारतीय दल में शामिल सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने एथलीटों के साथ मुलाकात के दौरान अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा, पेरिस ओलंपिक में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत करके बहुत खुशी हुई। खेलों के दौरान के उनके अनुभव सुने और मैदान पर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। पेरिस गया हर खिलाड़ी चैंपियन है। भारत सरकार खेलों को समर्थन देना जारी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि उच्च गुणवत्ता वाली खेल संरचना का निर्माण हो। 

विज्ञापन

भारत की ओर से पेरिस ओलंपिक में 117 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भारत पेरिस ओलंपिक में एक रजत और पांच कांस्य सहित छह पदक लाने में सफल रहा था। भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा पीएम मोदी से मुलाकात करने गए खिलाड़ियों में शामिल नहीं थे, क्योंकि वह अब तक स्वदेश नहीं लौटे हैं। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ग्रोइन चोट की समस्या के कारण मेडिकल सलाह लेने के लिए जर्मनी में हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ये खिलाड़ी काफी खुश हुए। हॉकी टीम के सदस्य मनदीप सिंह और महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने पीएम के साथ मुलाकात के अपने अनुभव साझा किए। कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टीम की ओर से पीएम मोदी को हॉकी स्टिक भेंट की जिस पर सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें