आज का शेड्यूल
भारतीय दल मंगलवार को और अधिक पदकों की उम्मीद करेगा। पहले ही स्वर्ण पदक जीत चुकी स्टार निशानेबाज अवनि लेखरा महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में फिर से चुनौती पेश करेंगी। पिछली बार टोक्यो पैरालंपिक में अवनि ने इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा एथलेटिक्स में मरियप्पन थंगावेलु, शैलेश कुमार और शरद कुमार पुरूषों की ऊंची कूद में चुनौती पेश करेंगे। एफ-46 भाला फेंक फाइनल में अजीत सिंह, रिंकू, सुंदर सिंह गुर्जर की नजरें पदक जीतने पर टिकी होंगी।
पैरा शूटिंग
- दोपहर 1:00 बजे से: अवनि लेखारा, मोना अग्रवाल, महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 (क्वालिफिकेशन)
- शाम 7:30 बजे से: अवनि लेखारा, मोना अग्रवाल – महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 फाइनल (क्वालिफाई होने पर)
पैरा एथलेटिक्स
- दोपहर 2:28 बजे से: भाग्यश्री माधवराव जाधव – महिलाओं की शॉट पुट F34 (फाइनल)
- रात 10:38 बजे से: दीप्ति जीवनजी – महिलाओं की 400 मीटर T20 (फाइनल)
- रात 11:50 बजे से: मरियप्पन थंगावेलु, शैलेश कुमार, शरद कुमार – पुरुषों की ऊंची कूद T63 फाइनल
- रात 12:13 बजे से (4 सितंबर): अजीत सिंह, रिंकू, सुंदर सिंह गुर्जर — पुरुषों की जैवलिन थ्रो F46 फाइनल
पैरा तीरंदाजी
- दोपहर 3:20 बजे से: पूजा बनाम टीबीडी – महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन राउंड ऑफ 16
- रात 8:30 बजे से: पूजा बनाम टीबीडी – महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन क्वार्टर फाइनल (क्वालिफाई होने पर)
- रात 9:38 बजे से: पूजा बनाम टीबीडी – महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन सेमीफाइनल (क्वालिफाई होने पर)
- रात 10:27 बजे से: पूजा बनाम अभी तय नहीं – महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन कांस्य पदक मैच (क्वालिफाई होने पर)
- रात 10:44 बजे से: पूजा बनाम अभी तय नहीं – महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्वर्ण पदक मैच (क्वालिफाई होने पर)