फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Paralympics: तीरंदाज हरविंदर ने फाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक, सेमीफाइनल में ईरान के रजा को हराया

Wed, 04 Sep 2024 10:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

हरविंदर ने अंतिम चार चरण में ईरान के मोहम्मद रजा अरब अमेरी को 7-3 से हराया। अब उन्हें पैरालंपिक में तीरंदाजी में लगातार दूसरा पदक मिलना तय है। 
विज्ञापन
हरविंदर सिंह - फोटो : @TheKhelIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता हरविंदर सिंह ने पेरिस में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरुषों की रिकर्व ओपन प्रतियोगिता में लगातार चार जीत हासिल करके फाइनल में प्रवेश कर लिया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए। हरविंदर ने अंतिम चार चरण में ईरान के मोहम्मद रजा अरब अमेरी को 7-3 से हराया। अब उनका पैरालंपिक में तीरंदाजी में लगातार दूसरा पदक मिलना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्टरफाइनल में हेक्टर को हराया
इससे पहले क्वार्टर फाइनल में हरविंदर ने दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी कोलंबिया के हेक्टर जूलियो रामिरेज को हराया। इससे पहले उन्होंने राउंड ऑफ 32 में चीनी ताइपे के त्सेंग लुंग-हुई को 7-3 से हराया और फिर शुरुआती सेट में पिछड़ने के बाद इंडोनेशिया के सेतियावान सेतियावान को अंतिम 16 राउंड में 6-2 से हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें